शेयर मंथन में खोजें

बुधवार 14 दिसंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

दवा खरीदने या बिजली बिल अदा करने जैसे कुछ जरूरी कामों में 500 रुपये के पुराने नोट के इस्तेमाल की रियायत 15 दिसंबर यानी गुरुवार की आधी रात के बाद खत्म हो जायेगी।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि संशोधित टैक्स रिटर्न में अगर कोई व्यक्ति बड़े पैमाने पर बदलाव करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
नोटबंदी के बाद से देश भर में सब्जी और रसोई के दूसरे सामानों की माँग कम होने की वजह से नवंबर में थोक मुद्रास्फीति या महँगाई दर (WPI) घट कर 3.15% पर आ गयी।
नोटबंदी के बाद हाल में ही बैंकों में गड़बड़ियों के संदेह सामने आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे आठ नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक के सीसीटीवी फुटेज संभाल कर रखें।
वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कोल इंडिया (Coal India) के मुनाफे में 77.4% की भारी गिरावट आयी है और कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2,654.4 करोड़ रुपये से घट कर 600.4 करोड़ रुपये रह गया है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 94.98 अंक या 0.36% की कमजोरी के साथ 26,602.84 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 39.35 अंक या 0.48% की गिरावट के साथ 8,182.45 पर रहा। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख