शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

1.34: हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स में केवल 135 अंकों के सीमित दायरे में कारोबार होता दिख रहा है। इस समय सेंसेक्स 80 अंकों की मजबूती के साथ 9,983 पर है। निफ्टी 19 अंकों की बढ़त के साथ 3,052 पर है। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.9% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 2% से अधिक की बढ़त है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 4.2% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 3.1% की मजबूती है। बीएसई टीईसीके और आईटी सूचकांकों में हल्की कमजोरी है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 4.5% , टाटा मोटर्स में 4.27% और डीएलएफ में 3.7% की मजबूती है। सत्यम कंप्यूटर्स में 2.8%  और भारती एयरटेल में 2%  की कमजोरी है।

10.40: हालांकि मजबूत एशियाई संकेतों के मद्देनजर भारतीय बाजारों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। लेकिन जल्दी ही बाजारों में उतार-चढ़ाव दिखने लगा। इस समय सेंसेक्स में 19 अंकों की मजबूती है और यह 9,922 पर है। निफ्टी लगभग सपाट है। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1% की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 1.3% की मजबूती है। बीएसई आईटी, टीईसीके और ऑटो सूचकांकों में गिरावट है। आईटी सूचकांक में 1% से अधिक कमजोरी है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में करीब 3% की बढ़त है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 3.6% और रिलायंस इन्फ्रा में 2.4% मजबूती है। सत्यम कंप्यूटर्स में 3.8% और मारुति सुजुकी में 2% गिरावट है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख