शेयर मंथन में खोजें

एटीएम से निकाले जा सकेंगे 4,500 रुपये

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एटीएम से पैसे निकालने की सीमा 2,500 रुपये से बढ़ा कर 4,500 रुपये कर दी है।

अरबीआई का यह नया निर्देश एक जनवरी 2017 से चलन में आयेगा। हालांकि आरबीआई ने साफ किया है कि बैंक अकाउंट से साप्ताहिक निकासी सीमा 24,000 रुपये ही बरकरार रहेगी। 8 नवंबर को नोटबंदी के साथ ही आरबीआई ने बैंकों से पैसे निकालने की सीमा तय करने के साथ ही एटीएम पर भी ऐसा ही नियम लागू किया था।
इससे पहले आरबीआई ने 20 नवंबर को एटीएम से पैसे निकालने की सीमा 2,000 रुपये से बढ़ा कर 2,500 रुपये की थी। मगर तब भी यह केवल ग्राहकों द्वारा अपने बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर ही संभव था, जबकि किसी अन्य बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर यह 2,000 रुपये ही थी। बैंकों का पूरा ध्यान अब 500 रुपये के नये नोटों की आपूर्ति बढ़ाने पर है जिससे नकदी की कमी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख