शेयर मंथन में खोजें

आज शुरुआत अच्छी होने की उम्मीद

अनीता गांधी, संस्थागत बिक्री प्रमुख, अरिहंत कैपिटल

एशियाई बाजारों से मजबूती के संकेत हैं, ऐसे में आज हमारे शेयर बाजारों की शुरुआत अच्छी हो सकती है। यानी हम यह कह सकते हैं कि कल की तेजी जारी जारी रहने की संभावना है। लेकिन दिन बीतने के साथ बाजारों में मुनाफावसूली आ सकती है। अभी बाजारों के सामने बड़ी चिंताएं बरकरार हैं।

सरकार ने दिसंबर तिमाही के लिए अग्रिम कर वसूली का जो अनुमान लगाया था, उसके मुकाबले वास्तविक वसूली में कमी चिंता का विषय है। कल दोपहर बाद बाजारों में आयी तेजी के पीछे एक कारण यह था कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से बिकवाली नहीं की गयी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!