शेयर मंथन में खोजें

31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र

2017 का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा।

संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। यूपी चुनावों की वजह से पहला सत्र का हिस्सा छोटा होगा और बजट पेश होने के बाद सत्र का दूसरा हिस्सा मार्च के पहले हफ्ते में संभव है। बजट सत्र का पहला हिस्सा 31 जनवरी को शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा और केंद्रीय बजट इसके दूसरे ही दिन यानी 1 फरवरी को पेश किया जायेगा। आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को सदन के पटल पर रखा जायेगा और इसी दिन संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा।
मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सीसीपीए की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया है। इस साल से अलग से रेल बजट पेश किये जाने की परंपरा खत्म हो जायेगी, जिसकी घोषणा सरकार पहले ही कर चुकी है। इस बार बजट सत्र अपने तय समय से करीब तीन हफ्ते पहले ही शुरू किया जायेगा, अब तक बजट सत्र फरवरी के अंतिम सप्ताह में होता आया है। इसके अलावा पहली बार बजट 01 फरवरी को पेश किया जायेगा। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!