शेयर मंथन में खोजें

रेलवे ई-टिकट सस्ता, आईआरसीटीसी और इरकॉन की होगी लिस्टिंग

वित्त मंत्री ने अपने बजट में ई-टिकट से सर्विस चार्ज खत्म करने की घोषणा की है और दोहराया है कि सरकार का मुख्य ध्यान स्वच्छ रेलवे पर है।

- ई-टिकट होगा सस्ता, आईआरसीटीसी से टिकट लेने पर सर्विस चार्ज खत्म होगा
- आईआरसीटीसी (IRCTC) और इरकॉन (IRCON) स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध होंगे
- 2017-18 में 25 नये स्टेशन विकसित होंगे
- नयी मेट्रो रेल नीति घोषित होगी
- रेलवे के लिए प्राथमिकता के चार बिंदु हैं यात्री सुरक्षा, पूँजीगत कार्य, सफाई और वित्तीय मजबूती
- पाँच वर्षों में रेलवे सुरक्षा जाल के लिए 1 लाख करोड़ रुपये
- कुछ खास लॉजिस्टिक्स के लिए संपूर्ण (End-to-end) परिवहन व्यवस्था
- 2018 तक सभी रेल डिब्बों में बायोटॉयलेट
- रेलवे का कुल खर्च 1,31,000 करोड़ रुपये, रेलवे को 55,000 करोड़ रुपये की बजट सहायता
- 3,500 किलोमीटर रेलवे लाइनें चालू
(शेयर मंथन, 01 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख