शेयर मंथन में खोजें

थोक महंगाई दर (WPI) 30 महीनों के उच्च स्तर पर

जनवरी में थोक महंगाई दर में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है।

जनवरी में यह 30 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच कर 5.25% हो गयी है। इससे पहले दिसंबर में थोक महंगाई दर 3.39% और जबकि नवंबर में 3.15% से संशोधित होकर 3.38% रही थी। महीने दर महीने आधार पर जनवरी में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर -0.7% के मुकाबले -0.5% रही। इसके अलावा महीने दर महीने आधार पर जनवरी में ईंधन और बिजली की महंगाई दर 8.65% से बढ़ कर 18.14% रही है। जनवरी में निर्मित उत्पादों की महंगाई दर 3.67% से बढ़ कर 3.99% हो गयी। जबकि महीने दर महीने आधार पर जनवरी में कोर महंगाई की दर 2.2% से बढ़ कर 2.7% रही। साथ ही अंडे, मीट और मछली की महंगाई दर 3.59% रही। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख