शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी के लिए 3,005 पर मजबूत समर्थन

सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी

आज के बाजार के बारे में मेरा मानना है कि यह सकारात्मक दिशा के साथ खुलेगा। यदि निफ्टी की बात करें, तो नीचे की ओर इसके लिए 3,005 पर एक मजबूत समर्थन है। निफ्टी के लिए ऊपर की ओर 3,150 पर बाधा है।

शुक्रवार को गयी ब्याज दरों में कटौती की घोषणा और सरकार द्वारा घोषित किये गये दूसरे राहत पैकेज का सबसे अधिक सकारात्मक असर बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों पर पड़ने की उम्मीद है। ऐसा नहीं है कि केवल आज ही बैंकिंग क्षेत्र के शेयर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मेरा मानना है कि मध्यम अवधि में इस क्षेत्र का बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर अच्छे दिख रहे हैं। राहत योजना की वजह से बुनियादी ढाँचे से संबंधित कंपनियों के शेयर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज भी बेहतर दिख रहा है।
(स्पष्टीकरणः मैंने यह सलाह अपने ग्राहकों को दे रखी है और इनमें उनके सौदे हो सकते हैं।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख