शेयर मंथन में खोजें

सामान्य से नीचे रह सकता है मानसून - स्काईमेट

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट वेदर ने 2017 के लिए भारत में मानसून के सामान्य से नीचे रहने की संभावना जतायी है।

स्काईमेट ने कहा कि जून से सितंबर 2017 में मानसून 887 मिमी की लंबी अवधि औसत (एलपीए) के सामान्य से नीचे 95% (+/- 5% की त्रुटि मार्जिन के साथ) पर रह सकता है। इसके अलावा मौसम भविष्यवक्ता ने मानसून में बढ़ोतरी (मौसमी वर्षा जो एलपीए के 110% से अधिक है) की 0% संभावना जताने के साथ सामान्य से अधिक रहने की 10%, सामान्य रहने की 50%, सामान्य से नीचे रहने की 25% और सूखे पड़ने की 15% संभावना जतायी है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख