शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में तेजी

शेयर बाजारों में आज के कारोबार में रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में सुबह 11.30 बजे कंपनी का शेयर भाव 3.91% की उछाल के साथ 257.95 रुपये पर था, जबकि सेंसेक्स में करीब 2% की बढ़त थी। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपनी बहुप्रतीक्षित जीएसएम सेवा की शुरुआत रविवार को मुंबई में कर दी।

कंपनी ने 30 दिसंबर को घोषणा की थी कि यह देश के 11,000 कस्बों और 3.40 लाख गाँवों के विस्तार में अपनी जीएसएम मोबाइल सेवा प्रदान करेगी। इसके लिए कंपनी की 100 अरब रुपये के निवेश की योजना है। गौरतलब है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस ने सीडीएमए सेवाएं देने की शुरुआत 28 दिसंबर 2002 को की थी और इस समय कंपनी के पास 6 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख