शेयर मंथन में खोजें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

आरबीआई की मौद्रक निति की बैठक से पहले रेपो रेट को 6.25% ही बरकरार रखे जाने की उम्मीद जतायी जा रही थी। हालाँकि आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट को 5.75% से बढ़ा कर 6% कर दी है, जो कि बैंकों के लिए एक सकारात्मक कदम है। इसके अलावा सीआरआर भी मौजूदा 4% बरकरार रहेगी। आरबीआई ने जीडीपी विकास दर के 7.4% की उम्मीद जतायी है, जो पिछले साल के 6.7% अनुमान से अधिक है। साथ ही मुद्रास्फिति के चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में औसतन 4.5% और दूसरी छमाही में 5% रहने की संभावना जतायी है। इसके अलावा सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर को 6.75% से घटा कर 6.50% कर दिया गया है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख