शेयर मंथन में खोजें

आईवीआरसीएल को 260 करोड़ के ठेके

आईवीआरसीएल इन्फ्रा ने 260.46 करोड़ रुपये के ठेके हासिल किये हैं। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी एक विज्ञप्ति में सूचित किया है कि इसके बिंल्डिंग्स एंड इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर्स डिवीजन को 206.60 रुपये का ठेका मिला है, जबकि कंपनी के वाटर डिवीजन को 53.86 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है।

आईवीआरसीएल को ये ठेके बैगलोर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, इंडियल ऑयल कॉरपोरेशन नयी दिल्ली और कर्नाटका अर्बन वाटर सप्लाई एंड ड्रेनेज बोर्ड धारवाड़ की ओर से मिले हैं। बीएसई में दिन के कारोबार में आईवीआरसीएल इन्फ्रा का शेयर भाव 166 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 12.13 बजे 1.3% चढ़ कर 163.25 रुपये पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!