शेयर मंथन में खोजें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 6.25% रेपो रेट रखी बरकार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

रेपो दर वह दर है जिस पर अन्य बैंक, केंद्रीय बैंक से उधार लेते हैं। यह अब चौथी बार लगातार अपरिवर्तित रही है। एमएसएफ दर और बैंक दर प्रत्येक 6.5% पर अपरिवर्तित रखी गयी हैं। हालाँकि, आरबीआई ने वैधानिक नकदी अनुपात (एसएलआर) में 50 आधार अंकों की कटौती करके इसे 20% कर दिया है, जो 24 जून से प्रभावी होगा। जानकारों का मानना है कि गृह ऋण लेने वाले अभी भी होम लोन दरों में कटौती की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि अप्रैल में भी आरबीई के रेपो रेट न घटाने के बावजूद कई होम लोन प्रदाता कंपनियों ने दरें घटायीं थीं। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने रिवर्स रेपो रेट को भी 6% बरकरार रखा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!