शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल के दाम में गिरावट के कारण विमानन शेयरों में तेजी

कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 7 महीनों के निचले स्तर पर पहुँच गयी है।

इससे भारतीय विमानन कंपनियों के शेयरों में तेजी आयी है। करीब सवा 11 बजे ग्लोबल वेक्ट्रा के शेयर में 16.33%, स्पाइसजेट के शेयर में 1.85%, इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में 3.43% और जेट एयरवेज के शेयर में 1.69% की बढ़त है। इससे पहले बुधवार को इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वैश्विक तेल की अधिपूर्ति 2017 में जारी रहेगी। इसी रिपोर्ट का नकारात्मक असर तेल की कीमत पर पड़ा और इसमें 3.87% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 15 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख