शेयर मंथन में खोजें

शेयरों का उपविभाजन, विशाल इन्फार्मेशन के शेयर चढ़े

विशाल इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी ने अपने शेयरों के उपविभाजन की योजना बनायी है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। बीएसई में सुबह 11.10 बजे विशाल इन्फार्मेशन का शेयर भाव 3.96% की उछाल के साथ 322.80 रुपये पर था। 

विशाल इन्फार्मेशन ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की 15 जनवरी को होने वाली बैठक में कंपनी के 10 रुपये की कीमत वाले शेयरों को 1 रुपये मूल कीमत वाले शेयरों में उपविभाजित करने पर विचार किया जायेगा। इस बैठक में कंपनी का निदेशक मंडल कंपनी की अधिकृत अंश पूँजी (ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल) में बढ़ोतरी, लक्ष्यित विदेशी कंपनियों के अधिग्रहण और जीडीआर जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख