शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा की दवा को स्वीकृति

अरबिंदो फार्मा को अपनी एक दवा के लिए हेल्थ कनाडा की ओर से स्वीकृति मिल गयी है। इसके साथ ही अब अरबिंदो फार्मा की कुल 6 दवाओं को हेल्थ कनाडा की स्वीकृति हासिल हो चुकी है। अरबिंदो फार्मा ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि हेल्थ कनाडा ने गैबापेन्टीन कैप्सूल के 100 मिग्रा, 300 मिग्रा और 400 मिग्रा संस्करणों को स्वीकृति दी है।

गैबापेन्टीन कैप्सूल का उपयोग केद्रीय तंत्रिका तंत्र (सेंट्रल नर्वस सिस्टम) से संबंधित रोगों के उपचार के लिए किया जाता है और यह फिजर कनाडा के न्यूरोन्टिनल कैप्सूल का जेनेरिक समरूप है। बीएसई में 11.55 बजे अरबिंदो फार्मा का शेयर भाव 0.5% की हल्की उछाल के साथ 174.35 रुपये पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख