प्रिज्म सीमेंट ने 31 दिसंबर 2008 को खत्म हुई तिमाही में 31.03 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा दर्ज किया है, जो सितंबर 2008 में समाप्त तिमाही के 15.01 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में 106.7% अधिक है। बीएसई में दोपहर 1.31 बजे कंपनी का शेयर भाव 6.44% की उछाल पर था। कंपनी के मुनाफे में तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर भले ही 106% से अधिक की बढ़ोतरी दिख रही हो, लेकिन साल-दर-साल के आधार पर इसके मुनाफे में 51.8% की कमी आयी है, क्योंकि प्रिज्म सीमेंट ने दिसंबर 2007 में खत्म हुई तिमाही में कंपनी ने 64.45 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।
अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।
हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए।