शेयर मंथन में खोजें

लार्सन एंड टुब्रो को 1100 करोड़ का ठेका

लार्सन एंड टुब्रो को 1,100 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने बीएसई को जारी एक विज्ञप्ति में बताया है कि कंपनी के कंस्ट्रक्शन डिविजन ने वर्ष 2008-09 की तीसरी तिमाही में बैगलुरु में एयरपोर्ट होटल, श्रीलंका में डार्ले रोड टावर, चंडीगढ़ में मिश्रित विकास योजनाओं जैसी परियोजनाओं के लिए यह ठेका हासिल किया है।

इस खबर के बाद आज लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भाव में हल्की तेजी देखी गयी है। बीएसई में 867.90 रुपये का ऊँचा स्तर छने के बाद  दोपहर 1.35 बजे यह 855.00 रुपये पर है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख