शेयर मंथन में खोजें

कंपनी में टेक महिंद्रा के विलय की बातें निराधारः सत्यम

देश की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी सत्यम कंप्यूटर्स ने बीएसई को विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि कंपनी में टेक महिंद्रा के संभावित विलय की बातें निराधार हैं। गौरतलब है कि आज एक समाचार पत्र में इस आशय की खबर आयी थी कि टेक महिंद्रा ने विलय के लिए सत्यम कंप्यूटर्स से संपर्क किया है। आज सुबह यह खबर आने के बाद बीएसई में आज के कारोबार में टेक महिंद्रा के शेयर  14.5% से अधिक उछल गये थे।

 

दोपहर 2.06 बजे टेक महिंद्रा का शेयर भाव 3.3% की उछाल पर था, जबकि दिन के कारोबार में 165.10 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद सत्यम कंप्यूटर्स का शेयर भाव 5.4% ऊपर था। इससे पहले कल बैंगलुरु-स्थित आईटी कंपनी माइंडट्री ने सत्यम कंप्यूटर्स के साथ अपने विलय की संभावना के बारे में आ रही खबरों का खंडन किया था। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख