शेयर मंथन में खोजें

बुधवार 12 जुलाई : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

माइनिंग में गिरावट और मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में कमतर बढ़ोतरी की वजह से मई में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में वृद्धि की दर घट कर 1.7% पर आ गयी है। अप्रैल महीने में आईआईपी वृद्धि दर 2.8% रही थी।

खाद्य पदार्थों और तेल की कीमतों में कमी के कारण जून में खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation) फिसल कर 1.54% रह गयी है।
भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज 57.73 अंक बढ़ कर 31,804.82 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी (Nifty 50) 30.05 अंक चढ़ कर 9816.10 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। ऐसा पहली बार हुआ है जब निफ्टी 9,800 के स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है।
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने छोटे डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए 1,000 रुपये तक के आईएमपीएस ट्रांसफर पर लिये जाने वाले शुल्क को समाप्त कर दिया है।
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी ए पी होता ने बुधवार को कहा कि रुपे क्रेडिट कार्ड 15 जून से परिचालन में है। कम-से-कम दस बैंक यह क्रेडिट कार्ड जारी कर रहे हैं।
एनबीसीसी (NBCC) ने एनबीसीसी एन्वायरमेंट इंजीनियरिंग नाम से अपनी एक नयी सहायक कंपनी शुरू की है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख