शेयर मंथन में खोजें

जून में 1.54% रही खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation)

जून में खुदरा महँगाई दर अपने नये निचले स्तर पर पहुँच गयी। दरअसल खाद्य पदार्थों और तेल की कीमतों में कमी के कारण जून में यह फिसल कर 1.54% रह गयी है।

बीते साल जून की तुलना में जून 2017 में सब्जियाँ 16.53% सस्ती हुईं, वहीं दालों की कीमतें साल-दर-साल 21.92% घट गयी। यह लगातार आठवाँ महीना है, जब खुदरा महँगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मध्यम अवधि के 4% के लक्ष्य से नीचे दर्ज की गयी है। दरअसल साल 2012 में यह सीरीज शुरू होने के बाद से खुदरा महँगाई दर का यह सबसे निचला स्तर है। इससे पहले मई में यह 2.18% दर्ज की गयी थी।
जानकारों का मानना है कि मानूसन बेहतर होने के कारण आने वाले महीनों में भी यह दर नीचे रह सकती है। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक पर ब्याज दरों में कमी का दबाव बढ़ सकता है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!