शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में कहीं लाली, कहीं हरियाली

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 3% बढ़त रही, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 1.76% की मजबूती आयी। ताइवान वेटेड और निक्केई भी हरे निशान में बंद हुए, हालांकि इनकी बढ़त अधिक नहीं रही।

इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट, हांगकांग का हैंग सेंग और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स लाल निशान में बंद हुए, लेकिन इनकी कमजोरी 1% से कम रही। उधर यूरोपीय शेयर बाजारों में मंगलवार के कारोबार में मजबूती दिख रही है। भारतीय समयानुसार 3.20 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स में 0.8-1.3% की बढ़त है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!