शेयर मंथन में खोजें

मेतास इन्फ्रा को 110 करोड़ का काम मिला, शेयरों में उछाल

मेतास इन्फ्रा को दक्षिण रेलवे से 110 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी ने बीएसई को जारी एक विज्ञप्ति में बताया है कि दक्षिण रेलवे ने सीटी रामानाथन(सीटीआर) के साथ एक संयुक्त उपक्रम में कंपनी को चेंगलपट्टू में विलुपूरम के बीच ब्रॉड गेज ट्रैक को डबल करने का काम दिया है।  

इस खबर के बाद आज मेतास इन्फ्रा के शेयर भाव में तेजी देखी गयी है। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 168.50 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद 4.3% की उछाल के साथ 167.40 रुपये पर रहा। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख