शेयर मंथन में खोजें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने की रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती

वर्तमान आर्थिक स्थिति के आकलन के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान रेपो रेट में 25 आधार अंको की कटौती की है।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार से शुरू हुई छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समीक्षा (एमपीसी) की बैठक में मुख्य नीतिगत दर रेपो को 6.25% से घटा कर 6% करने का फैसला लिया गया। रेपो दर वह दर है जिस पर अन्य बैंक, केंद्रीय बैंक से उधार लेते हैं। इससे पहले लगातार 4 मौद्रिक नीति समीक्षाओं में रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया गया था। वहीं एमएसएफ दर और बैंक दर प्रत्येक भी घटा कर 6.25% कर दी गयी हैं। इसके फलस्वरूप रिवर्स रेपो रेट भी 6% से घट कर 5.75% हो गयी है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख