शेयर मंथन में खोजें

मंगलवार 22 अगस्त : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

वित्तीय सेवा कंपनी नोमुरा (Nomura) की एक रिपोर्ट के मुताबिक कारोबारी साल 2017-18 की पहली तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी में 6.6% की दर से वृद्धि हो सकती है। जनवरी से मार्च 2017 के दौरान देश की जीडीपी 6.1% की दर से बढ़ी थी।

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ 31,291.85 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 11.20 अंक या 0.11% की मजबूती के 9,765.55 पर रहा।
सरकारी स्वामित्व वाली ओएनजीसी (ONGC) इसी क्षेत्र की एक अन्य सरकारी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) में 51.11% हिस्सेदारी खरीदेगी। भारत की इस सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादन कंपनी के निदेशक समूह ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) से करीब 200 कंपनियाँ बुधवार से गैर-सूचीबद्ध (Delist) कर दी जायेंगी। इसके साथ ही इन कंपनियों के प्रवर्तकों पर 10 साल तक के लिए प्रतिभूति बाजार में रोक लगा दी जायेगी।
खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी के बीच कारोबारी साल 2017-18 के पहले चार महीनों के दौरान म्यूचुअल फंड कंपनियों ने 40 लाख से अधिक फोलिओ जोड़े हैं। इसके साथ ही कुल निवेशक फोलिओ की संख्या 5.94 करोड़ हो गयी है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख