शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार 01 सितंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की अगस्‍त महीने की बिक्री साल-दर-साल 23.8% की बढ़त के साथ 1.63 लाख इकाई रही है। अगस्‍त 2016 में कंपनी ने 1.32 लाख कारें बेची थीं।

अगस्त में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की बिक्री में साल-दर-साल 4% वृद्धि दर्ज की गयी है। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में बेचे गये 40,591 वाहनों के मुकाबले इस बार 42,116 वाहन बेचे हैं।
अगस्त में एस्कॉर्ट्स (Escorts) की ट्रैक्टर बिक्री में साल-दर-साल 23.2% की बढ़त दर्ज की गयी है। पिछले साल अगस्त में बेचे गये 3,722 ट्रैक्टरों के मुकाबले कंपनी ने बीते महीने कुल 4,587 ट्रैक्टर बेचे।
अतुल ऑटो (Atul Auto) ने अगस्त 2016 के 3,915 वाहनों के मुकाबले अगस्त 2017 में साल-दर-साल 2.76% अधिक 4,023 वाहन बेचे हैं।
अगस्त 2016 के मुकाबले 2017 की समान अवधि में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के वाहनों की कुल बिक्री में 14% बढ़त हुई है और इसने इस दौरान 48,988 वाहन बेचे हैं।
आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के वाहनों की कुल बिक्री में अगस्त में साल-दर-साल 22% वृद्धि दर्ज की गयी है। कंपनी ने बीते महीने 67,977 वाहन बेचे।
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 161.74 अंक या 0.51% की मजबूती के साथ 31,892.23 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी (Nifty) 56.50 अंक या 0.57% की वृद्धि के साथ 9,974.40 पर रहा। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!