शेयर मंथन में खोजें

अल्फाजिओ इंडिया और एचओईसी के बीच 37 करोड़ का करार

अल्फाजिओ इंडिया और हिंदुस्तान ऑयल एक्स्पोलेरेशन कंपनी (एचओईसी) के बीच  37 करोड़ रुपये का एक करार हुआ है। कंपनी ने बीएसई को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि इस करार के तहत एचओईसी के लिए कंपनी असम में भूकंप संबंधित आंकड़ों (सेसमिक डाटा) को संग्रहित करेगी।

इस खबर का असर कंपनी के शेयर भाव पर सकारात्मक नहीं दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 2.20 बजे कंपनी का शेयर 24.80 रुपये या 16.95% की कमजोरी के साथ 121.50 रुपये पर था।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!