शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला रुख

बुधवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 2.84% की मजबूती आयी। निक्केई में 1.74% और ताइवान वेटेड में 1.32% की बढ़त रही। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 3.37% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स में 1.73% की कमजोरी रही।

जकार्ता कंपोजिट में करीब 1% की गिरावट आयी। शंघाई कंपोजिट भी लाल निशान में बंद हुआ, लेकिन इसकी गिरावट 1% से कम रही। उधर यूरोपीय शेयर बाजारों में बुधवार के कारोबार में गिरावट दिख रही है। भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे एफटीएसई 100 में 1.5% और डैक्स में 1.4% की कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!