शेयर मंथन में खोजें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चालू वित्त वर्ष की चौथी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को 6.0% ही बरकरार रखा है। रेपो दर वह दर होती है जिस पर अन्य बैंक, रिजर्व बैंक से ऋण लेते हैं। इससे पहले अगस्त में आरबीआई ने रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती का निर्णय लिया था। इसके अलावा एमएसएफ दर और बैंक दर प्रत्येक 6.25% पर अपरिवर्तित रखी गयी हैं। साथ ही एलएएफ (तरलता समायोजन सुविधा) के तहत रिवर्स रेपो रेट को भी 5.75% पर ही बरकरार रखा गया है। बता दें कि रिजर्व बैंक अन्य कमर्शियल बैंकों से जिस दर पर ऋण लेता है, उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं। वित्त वर्ष 2017-18 सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) के लिए अनुमान 7.3% से घटा कर 6.7% लगाया गया है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख