शेयर मंथन में खोजें

सितंबर में कार बिक्री 6.9% बढ़ी : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार सालाना आधार पर सितंबर में कारों की बिक्री में 6.9% की बढ़त हुई।

सितंबर 2016 में बिकी 1,95,259 इकाइयों के मुकाबले 2017 की समान अवधि में 2,08,656 कारों की बिक्री हुई। इसी अवधि में घरेलू यात्री वाहनों की 2,78,428 इकाइयों के मुकाबले 11% अधिक 3,09,955 इकाई और मोटरसाइकिलों की 11,86,759 इकाइयों की तुलना में 7% बढ़त के साथ 12,69,612 इकाई बिकीं। इसके अलावा कुल कमर्शियल वाहनों की बिक्री 25.3% की वृद्धि के साथ 77,195 इकाई रही। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख