शेयर मंथन में खोजें

सितंबर में भी खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation) 3.28%

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा महँगाई दर में पिछले महीने के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सितंबर में खुदरा महँगाई दर 3.28% रही है। इससे पहले अगस्‍त 2017 में भी यह 3.28% ही रही थी। खुदरा महँगाई दर सितंबर 2016 में 4.39% रही थी।
सितंबर 2017 में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीपीआई आधारित महँगाई दर 3.15% रही, जो सितंबर 2016 में 5.04% थी। अगस्त 2017 में यह 3.22% थी। इसी तरह शहरी क्षेत्रों के लिए सीपीआई आधारित महँगाई दर सितंबर 2017 में 3.44% रही, जो सितंबर 2016 में 3.64% थी। अगस्‍त 2017 में यह 3.35% थी।
सितंबर में खाद्य पदार्थों की महँगाई दर अगस्त के 1.52% से बढ़ कर 1.76% रही है। सितंबर 2017 में ईंधन की खुदरा महँगाई दर 5.56% रही है, जबकि अगस्त में यह 4.94% रही थी। बीते महीने सब्जियों की खुदरा महँगाई दर अगस्त के 6.16% के मुकाबले लगभग 4% रही है। सितंबर में दालों की खुदरा महँगाई दर -22.51% रही है, अगस्त 2017 में यह -24.40% रही थी। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख