शेयर मंथन में खोजें

एयर इंडिया (Air India) को चाहिए 1,500 करोड़ रुपये का अल्पकालिक ऋण

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) 1,500 करोड़ रुपये के अल्पकालिक ऋण की तलाश में है।

खबरों के अनुसार कर्ज से दबी कंपनी को तत्काल कार्यशील पूँजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए ऋण की जरूरत है। यह एक महीने में दूसरी बार है कि प्रमुख विमानन कंपनी ने लघु अवधि ऋण के लिए निविदा जारी की है, जबकि सरकार इसकी हिस्सेदारी बिक्री के लिए रूपरेखा पर काम कर रही है। ऋण का कार्यकाल 27 जून, 2018 तक का होगा, जिसके लिए समय सीमा बढ़ायी जा सकती है। उधर जानकारों का मानना है कि करदाताओं के पैसों पर जीवित एयर इंडिया वित्तीय संकट और कठोर प्रतिस्पर्धा सहित कई परेशानियों से जूझ रही है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!