शेयर मंथन में खोजें

सोमवार 23 अक्टूबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

मार्च-सितंबर 2017 के दौरान 66 लाख नये निवेशक म्युचूअल फंडों से जुड़े हैं। सेबी के आँकड़ों के मुताबिक इस दौरान 42 सक्रिय फंड हाउस में फोलियो की संख्या 55,399,631 से बढ़ कर 62,049,189 हो गयी।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 116.76 अंक या 0.36% की तेजी के साथ 32,506.72 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 38.30 अंक या 0.38% की बढ़त के साथ 10,184.85 पर रहा।
मेलबर्न मर्सर वैश्विक पेंशन सूचकांक 2017 में भारत का समग्र सूचकांक मूल्य 2016 के 43.4 से बढ़ कर 2017 में 44.9 हो गया है।
शेयर बाजार में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के शेयर की लिस्टिंग काफी कमजोरी के साथ हुई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का शेयर 9% की छूट के साथ 1500 रुपये पर हुई।
अगस्त और सितंबर में किये गये वस्तु और सेवा कर (GST) के भुगतान पर निर्यातक इसी सप्ताह रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बीच जीएसटीएन के चेयरमैन ने बताया है कि जीएसटीएन पोर्टल की कई दिक्कतें दूर कर दी गयी हैं और इसे सुगम बनाने के प्रयास जारी हैं।
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारत में सर्वाधिक यात्री वाहनों का निर्यात करने वाली कंपनी रही। मारुति सुजुकी ने अप्रैल-सितंबर में 57,300 इकाइयों का निर्यात किया।
जुलाई-सितंबर तिमाही में हैवेल्स इंडिया (Havells India) के मुनाफे में 17.3% की बढ़ोतरी हुई और पिछले कारोबारी साल की समान अवधि के 145.79 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले कंपनी का शुद्ध लाभ बीती तिमाही में 171.02 करोड़ रुपये रहा।
इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) का जुलाई-सितंबर 2017 में मुनाफा साल-दर-साल 25.8% बढ़ कर 861 करोड़ रुपये रहा।
एचएसबीसी ने जयंत रिखी को भारत में अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) को जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,545 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 1,902 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 34% अधिक है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!