शेयर मंथन में खोजें

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रद्द किये 20 सड़क निर्माण ठेके

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मानदंडों को पूरा न करने का हवाला देते हुए इन्फ्रा कंपनियों को दिये गये 20 सड़क निर्माण ठेके रद्द कर दिये हैं।

एनएचएआई ने 2015-17 के बीच दिये गये ठेकों के बारे में कहा कि कंपनियाँ कार्यों को पूरा नहीं कर सकीं। इसके अलावा एनएचएआई ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजनाओं और इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं के लिए अगले 2-3 सालों में कई कंपनियों पर राजमार्ग परियोजनाओं के लिए बोली लगाने पर भी रोक लगी दी है। इन कंपनियों में लार्सन ऐंड टुब्रो, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन, एस्सेल इन्फ्रा, एमबीएल इन्फ्रा, जेकेएम इन्फ्रा, मधुकॉन टोल हाइवेज, सुप्रीम इन्फ्रा और ट्रांसट्रॉय शामिल हैं। हालाँकि इन कंपनियों को एनएचएआई के सामने पेश होने के लिए 06 नवंबर तक का समय दिया गया है। बता दें कि लार्सन ऐंड टुब्रो एक साझे उद्यम में महाराष्ट्र में 6-लेन वाली परियोजना पूरा करमे में असफल रही। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख