शेयर मंथन में खोजें

बीएसई ने सत्यम को सेंसेक्स से किया बाहर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने सत्यम कंप्यूटर्स को सेंसेक्स से बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किया है। सेंसेक्स में इसकी जगह सन फार्मास्युटिकल्स को दी जायेगी। बीएसई का यह निर्णय 12 जनवरी से प्रभावी होगा। इसके साथ ही साथ सत्यम के शेयर को बीएसई आईटी सूचकांक, बीएसई टीईसीके सूचकांक, बीएसई-100, बीएसई-200 और बीएसई-500 से भी हटाने का निर्णय लिया गया है। सत्यम कंप्यूटर्स के स्थान पर बीएसई-100 में ग्लैक्सोस्मिथलाइन को, बीएसई-200 में कैस्ट्रॉल इंडिया को और बीएसई-500 में कैडिला हेल्थकेयर को रखा गया है। 

गौरतलब है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने पहले ही सत्यम के शेयरों को निफ्टी सहित अपने विभिन्न सूचकांकों से बाहर करने की घोषणा की थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख