शेयर मंथन में खोजें

बायबैक प्रस्ताव को ऑस्टिन के निदेशक मंडल का अनुमोदन

ऑस्टिन इंजीनियरिंग के निदेशक मंडल ने कंपनी के शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी प्रेस विज्ञप्ति में सूचित किया है कि निदेशक मंडल ने 65 रुपये प्रति शेयर की अधिकतम दर से 4.5 लाख इक्विटी शेयर वापस खरीदने का फैसला लिया है। ऑस्टिन ने इसके लिए 2.92 करोड़ रुपये की अधिकतम राशि लगाने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा कंपनी द्वारा कम से कम 50,000 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किये जाने के प्रस्ताव पर भी निदेशक मंडल ने अपनी मुहर लगा दी है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख