शेयर मंथन में खोजें

जारी है सत्यम के गिरने का सिलसिला

सत्यम कंप्यूटर्स के शेयर ने बीएसई में शुक्रवार के कारोबार में पिछले 52 सप्ताह का अपना सबसे निचला स्तर बनाया है। आज सुबह के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 71% गिर कर 11.50 रुपये तक चला गया। हालांकि इस समय इसकी गिरावट में कुछ कमी आयी है और दोपहर 12.29 बजे यह 45.3% की गिरावट के साथ 21.85 रुपये पर था। गौरतलब है कि तत्कालीन चेयरमैन रामलिंग राजू द्वारा जालसाजी की स्वीकारोक्ति के बाद बुधवार को बीएसई में सत्यम कंप्यूटर्स के शेयर भाव में 77.69% की गिरावट आ गयी थी और यह 39.95 रुपये पर बंद हुआ था।

 

बीएसई ने सत्यम कंप्यूटर्स को सेंसेक्स से बाहर करने का फैसला किया है। यह निर्णय 12 जनवरी से प्रभावी होगा। इसके साथ ही साथ सत्यम के शेयर को बीएसई आईटी सूचकांक, बीएसई टीईसीके सूचकांक, बीएसई-100, बीएसई-200 और बीएसई-500 से भी हटाने का निर्णय लिया गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख