शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा के शेयरों में तेजी

बीएसई में शुक्रवार के कारोबार में सन फार्मा के शेयरों में तेजी का रुख है। कंपनी का शेयर भाव आज दिन के कारोबार में 1087 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 1.10 बजे 2.27% की बढ़त के साथ 1065 रुपये पर था। सन फार्मास्युटिकल्स ने इजराइली दवा कंपनी टारो फार्मास्युटिकल्स के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने सन फार्मा के साथ विलय के लिए 15 डॉलर प्रति शेयर नकद की माँग की थी।

 सन फार्मा ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यह कीमत काफी अधिक है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने सन फार्मा के शेयर को सत्यम कंप्यूटर्स के स्थान पर सेंसेक्स में शामिल करने का फैसला किया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख