शेयर मंथन में खोजें

बॉश का उत्पादन गतिविधियाँ निलंबित करने का फैसला

बॉश लिमिटेड ने अपने विभिन्न संयंत्रों में कुछ उत्पादन गतिविधियों को 10 जनवरी से 31 जनवरी तक निलंबित रखने का फैसला किया है। कंपनी ने यह निर्णय उत्पादों की माँग के हिसाब से उत्पादन के समायोजन और अनावश्यक भंडारों से बचने के लिए लिया है। बीएसई में आज के कारोबार में बॉश लिमिटेड के शेयर भाव में हल्की गिरावट है।

बीएसई में दोपहर 1.44 बजे कंपनी का शेयर भाव 1.27% की कमजोरी के साथ 3002.05 रुपये पर था। बॉश लिमिटेड ने बीएसई को सूचित किया है कि इसके बैंगलुरु संयंत्र में 15 जनवरी 2009 से फरवरी 2009 के अंत तक कार्य के लिए पाँच दिनों का सप्ताह रहेगा, जबकि नागनाथपुरा संयंत्र में स्टार्टर और जेनरेटर का उत्पादन और इससे जुड़ी गतिविधियाँ 10 जनवरी से 31 जनवरी के बीच विभिन्न कार्यदिवसों में निलंबित रहेंगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख