शेयर मंथन में खोजें

7% घटी दूरसंचार कंपनियों की आमदनी - ट्राई (TRAI)

गुरुवार को जारी की गयी भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की नयी रिपोर्ट के अनुसार साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों की आमदनी में 7% की गिरावट दर्ज की गयी है।

2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले दूरसंचार कंपनियों की आमदनी 2017 की समान अवधि में 71,378.69 करोड़ रुपये से गिर कर 66,361 करोड़ रुपये रह गयी। समान अवधि में समायोजित सकल आमदनी (एजीआर), जिस पर टेलीकॉम कंपनियाँ लाइसेंस और अन्य शुल्क देती हैं, भी 50,539.2 करोड़ रुपये से 17.55% कम 41,668.84 करोड़ रुपये रही। हालाँकि इसी रिपोर्ट में समाने आया है कि अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले इन कंपिनयों की आमदनी बढ़ी है। 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में यह 64,889.47 करोड़ रुपये थी।
इससे पहले तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 2017 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले अप्रैल-जून तिमाही में भी बढ़त हुई थी। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की प्रति उपभोक्ता औसत आय भी तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 83.41 रुपये से 5.61% बढ़ कर जुलाई-सितंबर में 88.09 रुपये हो गयी। वहीं टेलीकॉम उपभोक्ताओं का आधार देखें तो अप्रैल-जून तिमाही में 121 करोड़ से घट कर यह संख्या 120.67 करोड़ रह गयी, जबकि इसमें पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 12.33% की बढ़त दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख