शेयर मंथन में खोजें

मोटोरोला (Motorola) ने घटाये मोटो जी 5एस प्लस के दाम

मोबाइल कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने अपने प्रीमियम मिड-रेंज मोटो जी 5एस प्लस (Moto G 5s Plus) की कीमतों में स्थायी तौर पर 1,000 रुपये की कटौती का ऐलान किया है।

इससे मोटो जी 5एस प्लस 15,000 रुपये के दाम वाले स्मार्टफोनों की श्रेणी में शामिल होगा। ऑल मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ 14,999 रुपये कीमत वाले इस मोबाइल में दो 13-13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं, जिनसे उपभोक्ता बेहतरीन दिखने वाले फोटो ले सकते हैं। इनमें फोटो संबंधित सॉफ्टवेयर, सेलेक्टिव फोकस मॉड, खूबसूरत ब्लर्ड बैकग्राउंड और काफी कुछ है। साथ ही मोटो जी 5एस प्लस में एलईडी लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल का फ्रंट कैमरा भी है। मोटो जी 5एस प्लस विशिष्ट रूप से अमेजन.इन और देश भर के मोटो हब स्टोरों में उपलब्ध होगा।
इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, पावरफुल ग्राफिक्स क्षमता, 3,000 एमएएच की बैटरी के अलावा 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मेमोरी है। मोटोरोला का मोटो जी 5एस प्लस ब्लश गोल्ड और लूनर ग्रे कलर में उपलब्ध है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख