शेयर मंथन में खोजें

एयरलाइन शेयरों में गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में एयरलाइन शेयरों में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2 बजे जेट एयरवेज में 8.56%, स्पाइसजेट में 6.83% और किंगफिशर एयरलाइन्स में 4.9% की कमजोरी है, जबकि सेंसेक्स 1.6% की गिरावट पर था। सरकारी क्षेत्र की तेल कंपनियों के अधिकारियों की हड़ताल अभी भी जारी है, जिसकी वजह से हवाई जहाजों में भरे जाने वाले एटीएफ की कमी की आशंका पैदा होने लगी है। 

गौरतलब है कि 14 तेल-गैस कंपनियों के अधिकारियों ने बुधवार से अपनी हड़ताल शुरू की थी, हालांकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम इस हड़ताल में शामिल नहीं है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख