शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर 2017 में हुआ 143.1 लाख करोड़ रुपये का डिजिटल भुगतान (Digital Payment)

2017 के अक्टूबर महीनें में डिजिटल भुगतान (Digital Payment) माध्यमों से करीब 143.1 लाख करोड़ रुपये की लेन-देन हुई।

153 करोड़ सौदों में इतनी लेन-देन हुई। इस बात की जानकारी शुक्रवार को राज्य सभा में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम ने लिखित जवाब में दी। नवंबर 2016 में डिजिटल माध्यमों से लेन-देन की संख्या करीब 91 करोड़ थी। इससे पहले अप्रैल से अगस्त के दौरान यह कुल डिजिटल भुगतान 133.8-139.9 लाख करोड़ रुपये के बीच रहा, जबकि सितंबर 2017 में यह बढ़ कर 155.2 लाख करोड़ रुपये हो गया। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख