शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में रही गिरावट

हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई शेयर बाजार कमजोरी दर्ज करने के बाद बंद हुए। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 2% की गिरावट आयी, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 1.18% नुकसान के बाद बंद हुआ। ताइवान वेटेड में 0.73%, निक्केई में 0.45% और हैंग सेंग में 0.27% की कमजोरी आयी। प्रमुख एशियाई बाजारों की चाल से विपरीत रुख दिखाते हुए चीन का शंघाई कंपोजिट 1.42% चढ़ने के बाद बंद हुआ।

जकार्ता कंपोजिट में भी 1% की मजबूती रही। उधर यूरोपीय शेयर बाजारों में शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। भारतीय समयानुसार 3.21 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स में 0.2-0.5% की कमजोरी रही।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!