शेयर मंथन में खोजें

सत्यम अब डॉव जोंस इंडिया सूचकांक से भी बाहर

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज को अब डॉव जोंस इंडिया टाइटंस 30 सूचकांक से भी बाहर निकाल दिया गया है। डॉव जोंस इंडेक्सेज ने यह निर्णय सत्यम में हुए वित्तीय घपलों के चलते लिया। इस सूचकांक में सत्यम की जगह अब ऐक्सिस बैंक को रखा जायेगा। यह परिवर्तन मंगलवार 13 जनवरी, 2009 से  प्रभावी होगा। डॉव जोंस इंडेक्सेज अमेरिकी समूह न्यूज कॉर्पोरेशन की कंपनी डॉव जोंस एंड कंपनी का हिस्सा है। 

इससे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स से और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी से सत्यम को  बाहर करने की घोषणा कर चुके हैं। सत्यम के चेयरमैन रामलिंग राजू ने हाल में अपना त्याग-पत्र देते हुए यह खुलासा किया कि पिछले कई सालों से कंपनी की आमदनी वास्तविकता से बढ़ा चढ़ा कर बतायी जाती रही है। इस खुलासे के बाद ही शेयर बाजारों में खलबली मच गयी और सत्यम के भाव एकदम से लुढ़क गये।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख