शेयर मंथन में खोजें

सत्यम धोखाधड़ी: रामलिंग राजू 23 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्व चेयरमैन बी रामलिंगा राजू और उनके भाई राम राजू को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। राजू भाइयों ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश की सीआईडी के सामने आत्मसमर्पण किया था। आज सीआईडी ने उन्हें सिकंदराबाद में छठे चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के निवास पर उनके सामने पेश किया। 

राजू भाइयों की न्यायिक हिरासत 23 जनवरी तक के लिए है और उन्हें चंचलगुडा केंद्रीय जेल में रखा जायेगा। रामलिंग राजू के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र, विश्वास तोड़ने का आपराधिक कार्य, धोखाधड़ी और प्रतिभूतियों को धोखे से रद्द करने के आरोप लगाये गये हैं। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख