शेयर मंथन में खोजें

थोक महँगाई दर (WPI) 6 महीनों के निचले स्तर पर

दिसंबर 2017 की तुलना में जनवरी 2018 में थोक महँगाई दर (Wholesale Inflation) में काफी गिरावट दर्ज की गयी।

इसका मुख्य कारण सब्जियों में महंगाई बरकरार रहने के बावजूद खाद्य पदार्थों की महँगाई दर में आयी गिरावट है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से आज जारी आँकड़ों के अनुसार मासिक थोक मूल्‍य सूचकांक (WPI) पर आधारित मुद्रास्‍फीति या महँगाई दर जनवरी 2017 में 4.26% के मुकाबले जनवरी 2018 में 2.84% रह गयी, जो कि दिसंबर 2017 में 3.58% थी। इससे पहले थोक महंगाई दर का निचला स्तर जुलाई में 1.88% रहा था। खाद्य वस्तुओं की महँगाई दर दिसंबर 2017 में 4.72% से घट कर जनवरी 2018 में 3% रह गयी। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख