शेयर मंथन में खोजें

दीपक पारिख, किरण कर्णिक, सी अच्युतन सत्यम के नये बोर्ड में

केंद्र सरकार ने सत्यम के नये बोर्ड का ऐलान कर दिया है। केवल 3 सदस्यों वाले इस बोर्ड में दीपक पारिख, किरण कर्णिक और सी अच्युतन को शामिल किया गया है। कॉर्पोरेट कार्य मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने आज इस फैसले की जानकारी देने के साथ ही यह भी संकेत दिया कि इस नये बोर्ड की बैठक अगले 24 घंटों के अंदर हो सकती है। इस बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा, इस बात को सरकार ने इस बोर्ड के सदस्यों पर ही छोड़ दिया है। 

दीपक पारिख बैंकिंग और वित्त क्षेत्र की प्रमुख हस्ती हैं और एचडीएफसी के चेयरमैन हैं। किरण कर्णिक सॉफ्टवेयर सेवा कंपनियों की संस्था नैस्कॉम के पूर्व अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) हैं। सी अच्युतन सिक्योरिटीज अपीलैट ट्रिब्यूनल (एसएटी) के चेयरमैन रह चुके हैं। इससे पहले सत्यम के पुराने बोर्ड को भंग करने का ऐलान करते समय प्रेमचंद गुप्ता ने संकेत दिया था कि नये बोर्ड में 10 सदस्यों तक को मनोनीत किया जायेगा। लेकिन फिलहाल यह संख्या केवल 3 ही रखी गयी है। हालाँकि उन्होंने यह जरूर कहा है कि भविष्य में इस बोर्ड में और भी सदस्यों को शामिल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि सत्यम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले निवेशकों में से एक लाजार्ड ने कंपनी मामलों के मंत्रालय को पत्र लिख कर सत्यम के नये बोर्ड में शामिल किये जाने की मांग की थी। भविष्य में अगर सत्यम के बोर्ड का विस्तार किया जाता है, तो उसमें लाजार्ड या दूसरे निवेशकों को प्रतिनिधित्व दिया जायेगा या नहीं, इस बारे में प्रेमचंद गुप्ता ने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने न तो इस पर हामी भरी, और न ही इसका खंडन किया। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख