शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस गिरा, एशिया में लाली

श्रम विभाग द्वारा जारी की गयी निराशाजनक रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों ने हताशा प्रकट की और डॉव जोंस में 143 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। इस तरह नये कैलेंडर साल के पहले पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान डॉव जोंस में करीब 5% की कमजोरी आयी। आज सुबह एशियाई बाजारों में लाली दिख रही है।

अमेरिकी श्रम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर महीने में नियोक्ताओं ने 5.24 लाख नौकरियाँ खत्म कर दीं। साथ ही साथ बेरोजगारी की दर पिछले 16 सालों के अपने उच्चतम स्तर 7.2% पर चली गयी। इससे पहले नवंबर महीने में यह 6.8% रही थी। भावी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दिसंबर में की गयी नौकरियों की कटौती पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये आँकड़े संकेत कर रहे हैं कि जल्द से जल्द कदम उठाये जाने की जरूरत है। ओबामा 800 अरब डॉलर की एक राहत योजना पर विचार कर रहे हैं। दूसरी ओर उपभोक्ताओं द्वारा किये जाने वाले खर्चों में कमी का रुझान वाल स्ट्रीट के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमत 0.87 डॉलर गिर कर 40.83 डॉलर प्रति बैरल तक चली गयी।  

आज सोमवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख दिख रहा है। हैंग सेंग और कॉस्पी में 1.5% से अधिक की गिरावट है। स्ट्रेट्स टाइम्स में करीब 1% की कमजोरी है। जकार्ता कंपोजिट, ताइवान वेटेड और शंघाई कंपोजिट भी लाल निशान में हैं, लेकिन इनकी गिरावट 1% से कम है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा शुक्रवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 35-40 अंक नीचे 2835-40 के आसपास चल रहा है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"