शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में घरेलू वाहन बिक्री में 22.77% की शानदार बढ़त : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार साल दर साल आधार पर फरवरी में घरेलू वाहन बिक्री में 22.77% की बढ़ोतरी हुई है।

कुल बिक्री में दोपहिया, मोटरसाइकिल और वाणिज्यिक वाहनों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। फरवरी 2017 में 17,19,806 वाहनों के मुकाबले 2018 की समान अवधि में देश में 21,11,383 वाहनों की खरीद-फरोख्त हुई। इनमें यात्री वाहनों की बिक्री 2,55,470 इकाई से 7.77% की बढ़त के साथ 2,75,329 इकाई, दोपहिया वाहन बिक्री 13,62,043 इकाई के मुकाबले 23.77% अधिक 16,85,814 इकाई, वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 31.13% बढ़ कर 87,777 इकाई और कारों की बिक्री 1,72,737 वाहनों के मुकाबले 3.7% ज्यादा 1,79,122 इकाई रही। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!